ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार सख्त, अब दिन-रात सक्रिय रहेंगी टीमें

नई दिल्ली। दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात खराब है। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाए थे मगर उसका बहुत अधिक लाभ देखने को नहीं मिला है। अब सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कुछ और कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे कुछ हद तक लगाम लग सके। मंगलवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए गए प्लान के बारे में जानकारी देने के लिए एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया

उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुले में कचरा न जले, इसके लिए 11 से एक माह का विशेष अभियान चलेगा, एक्शन लिया जाएगा, विभिन्न विभागों की 550 टीमें तैयार की गई हैं, आधी दिन में और आधी रात के समय सक्रिय रहेंगी। दिल्ली में ग्रेप के अनुसार, कुछ सख्त निर्णय लिए जाएंगे, मेट्रो और बस की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी, पार्किंग के रेट बढ़ाए जाएंगे, जेनरेटर पर प्रतिबंध लगा होगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया जाएगा। इसका दूसरा चरण 12 से शुरू होगा, इस बार सभी विभाग इस बाबत एक एक एंटी डस्ट सेल भी गठित करेंगे।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के साथ साथ सभी स्थानीय निकाय पानी का छिड़काव करने के लिए सड़कर पर उतरेंगे, बायो डिकम्पोजर का छिड़काव 2300 एकड़ पर हो गया है, शेष एरिया भी जल्द कवर होगा। कुल चार हजार एकड़ एरिया कवर करना है।

Related Articles

Back to top button