ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
खेल

तूफानी बल्लेबाजी से पलटा मैच, टीम पहुंची फाइनल में, मैच के बाद अकेले मैदान के पास बैठे रहा ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में इतिहास रचते हुए पहली बार फाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया था। जबाव में 5 विकेट के नुकसान पर 19वें ओवर जीत का लक्ष्य हासिल कर टीम ने फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में टीम के एक खिलाड़ी ने हारी बाजी को जीत में बदलने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीता और फिल्डिंग करने का फैसला लिया। मोइन अली के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 166 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। गुप्टिल और कप्तान विलियमसन का विकेट टीम ने जल्दी गंवाया। 16 ओवर तक टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बनाए थे। 24 गेंद पर टीम के 57 रन की जरूरत थी।

नीशम ने तीन छक्के जमाकर बदला रुख

17वें ओवर में कुल 23 रन बने जिसमें से दो वाइड थे जबकि दो लेग बाई के रुप में न्यूजीलैंड को मिले। नीशम ने पहली और चौथी गेंद पर छक्का लगाया जबकि तीसरी गेंद को चौके के लिए भेजा। इसके बाद अगले ओवर की दूसरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का लगाया। 11 गेंद पर 27 रन की पारी खेलकर इस आलराउंडर ने मैच का रुख इंग्लैंड के न्यूजीलैंड की तरफ मोड़ दिया।

मैच खत्म होने के बाद अकेले बैठ रहे नीशम

न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। इस ऐतिहासिक पल को टीम ने नीशम की तूफानी मैच का रुख मोड़ने वाली पारी के दम पर हासिल किया। एक वक्त चोट और खराब फार्म की वजह से क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर चुके नीशम ने टीम को बड़े मंच पर बड़ी जीत दिलाई। इस जीत के बाद वह अकेले मैदान के करीब बैठे नजर आए। सभी खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में चले गए थे लेकिन नीशम अकेले ही मैदान के पास बैठे रहे।

Related Articles

Back to top button