ब्रेकिंग
पंचकूला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 कर... चंडीगढ़ में अपना घर बनाने का सुनहरा अवसर, एस्टेट ऑफिस ने शुरू की 12 फ्री-होल्ड रिहायशी प्लॉटों की ई-... हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल चन्द मुलाना के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा ... झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को कि... अकवान तूफान का प्रकोप: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों की ... उत्तर बस्तर कांकेर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान 3 किलो का शक्तिशा... छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से मांगी गई 15 करोड़ रुपये की फिरौती, व्हाट्सएप वॉइ... दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़े 300 से अधिक ग्रामीण, कथित जादू-टोने के खतरे को टालने के ल... चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कोरबा में 92 और बिलासपुर में 82 म... छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से सामने आई स्वास्थ्य व्यवस्था की लाचारी, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नव...
देश

आतंकियों का दुस्साहस, कश्मीर में सेल्समेन मोहम्मद इब्राहिम खान की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा शहर में किया गया दूसरा हमला है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान पर बोहरी कदल में रात करीब आठ बजे गोली चलाई। अधिकारियों ने बताया कि खान को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि खान पास के महाराजगंज इलाके में एक सेल्समेन के तौर पर काम करता था

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। खान की हत्या पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा किया गया दूसरा हमला है। रविवार शाम बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने नागरिक की हत्या की निंदा की। उमर ने ट्वीट किया कि इब्राहिम की नृशंस हत्या निंदनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। दुर्भाग्य से इब्राहिम की हत्या घाटी, खासकर श्रीनगर में लक्षित हत्याओं की श्रृंखला में नवीनतम है। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें।

Related Articles

Back to top button