ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

एसजेडसी की बैठक से पहले अमित शाह ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

तिरुपतिः तिरुपति में दक्षिण मंडल परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करने से एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार की रात यहां तिरुमला के भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

मंदिर के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पर्वतीय शहर के दौरे पर शाह के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पारंपरिक वेशभूषा में यहां आगमन पर शाह का तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) के शीर्ष अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। टीटीडी दो सदी पुराने इस मंदिर का संचालन करता है।

अधिकारी ने बताया कि मंदिर से रवाना होने से पहले शाह ने मंत्रोच्चार के बीच वैदिक पुजारियों का आशीर्वाद लिया जबकि टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी और कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने भगवान का पवित्र रेशम का वस्त्र तथा पवित्र तस्वीर देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर शाह मंदिर के दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग से नजदीक मे स्थित तिरुमला के लिए रवाना हो गए।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पवित्र सेवेन हिल्स पर स्थित मंदिर में पूजा करने के बाद शाह तत्काल तिरुपति में ताज होटल के लिए रवाना हो गए जहां रविवार को दक्षिण मंडल परिषद (एसजेडसी) की बैठक होगी। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यहां रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अमित शाह का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button