ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: राकेश बापट और अफसाना खान के बाद क्या अब शमिता शेट्टी भी हुईं शो से ‘बेघर’, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीl बिग बॉस 15 में एक और निष्कासन देखा जा सकता हैl हाल ही में राकेश बापट और अफसाना खान शो से बाहर हुए हैंl हालिया खबरों के अनुसार बिग बॉस 15 में बीती रात 13 नवंबर को मेडिकल कारणों से शमिता शेट्टी को घर से बाहर निकाला गया हैl हालांकि वह शो पर जल्द वापसी कर सकती हैंl वहीं शमिता शेट्टी के ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता राकेश बापट को भी मेडिकल इमरजेंसी के कारण शो से बाहर ले जाया गया हैl वहीं अफसाना खान को खुद को चोटिल कर लेने की धमकी देने के कारण शो छोड़कर जाना पड़ा हैl

बीती रात वीकेंड का वार के एपिसोड के दौरान सलमान खान ने शमिता शेट्टी से पूछा था कि वह अपने भाई राजीव अदाकिया के लिए क्यों नहीं खड़ी हुईl शमिता ने इसपर अपने बचाव में कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रतीक ने राजीव का मजाक उड़ाया है और राजीव ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा थाl इस अवसर पर शमिता शेट्टी राजीव से भी नाराज नजर आईl शमिता शेट्टी की इसके पहले अफसाना खान से लड़ाई हुई थीl उन्होंने राजीव और शमिता पर फब्तियां कसी थीl

राकेश बापट बिग बॉस 15 में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आए हैंl उन्हें 8 नवंबर को दर्द शुरू हुआ और 9 नवंबर को उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गयाl बिग बॉस 15 टीवी पर आता हैl इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैंl इसके पहले बिग बॉस ओटीटी हुआ थाl इसमें दिव्या अग्रवाल विजेता थीl हालांकि वह बिग बॉस 15 में नहीं आईl उनके अलावा और कई लोगों ने शो में भाग लिया है।

बिग बॉस 15 की टीआरपी अभी ज्यादा बढ़ी हुईं नहीं हैl इसके चलते मेकर्स इसमें नए ट्विस्ट और टर्न डालते रहते हैl

Related Articles

Back to top button