ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार का स्पष्ट रुख: 58 वर्ष की आयु पूरी कर चुके दिव्यांग कर्मचारियों को नहीं मिलेगी दोबारा ... यमुनानगर में भव्यता के साथ मनाया गया छठ महापर्व, सीएम नायब सैनी ने की दो नए घाट बनाने की घोषणा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बदली रीट्रीट सेरेमनी की समय सारणी, अब शाम 4:30 बजे होगी शुरू पंजाब में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे शिक्ष... श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में गुरदासपुर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआई कनेक्शन उजागर तलवंडी साबो में आज हो रही है एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों के पुनर्चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए असला जमा कराने के निर... छठ महापर्व के बाद भी जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही भारी भीड़, कई ट्रेनें चल रही हैं विलंब से बूथगढ़ गांव में नशा तस्करों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों और निहंग सिखों का गुस्सा पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कर्मचारियों की 16 नवंबर से होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित
मनोरंजन

सलमान खान ने कैंसल किया ह्यूटन में होने वाला शो! पाकिस्तानी आयोजकों का पैसा लगने का था दावा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्टर ने ह्यूटन में होने वाले अपने एक शो को कैंसल कर दिया है। बताया जा रहा है कि सलमान ने शो इसलिए कैंसल किया है, क्योंकि कथित तौर पर इसका आयोजन पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस शो को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है।

मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान ने रेहान सिद्दीकी के बारे में जानकारी मिलने के बाद इस शो से किनारा कर लिया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रेहान सिद्दकी पर इस इवेंट के जरिए भारत विरोध गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह शो 10 अप्रैल को आयोजित होना है

हालांकि, अभी इवेंट आयोजकों और एक्टर की टीम की से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले भी कई फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने रेहान सिद्दीकी के एक इवेंट में दिलजीत दोसांझ के जाने की खबर के बाद उनका वीजा रद्द करने की मांग की थी। इस मांग के बाद दिलजीत दोसांझ ने अमेरिका में होने वाले इस शो को कैंसल कर दिया था।

इसके अलावा एफडब्ल्यूआईसीई ने अनूप जलोटा और कई स्टार्स को शो रद्द करने के लिए कहा गया था। वैसे सलमान खान की बात करें तो सलमान खान ने मुक्केबाज हवा सिंह पर बनने वाली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button