ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
खेल

कप्तानी छिनी, टीम से ड्राप किया गया फिर भी सबसे बड़ा मैच विनर रहा ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup 2021 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL खेला गया था। आइपीएल के 14वें सीजन में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर भी शामिल थे। यहां तक कि वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान थे, लेकिन खुद के और टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनको कप्तानी छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा था। केन विलियमसन को SRH की कप्तानी दी गई थी। यहां तक कि यूएई में हुए आइपीएल 2021 के दूसरे लेग में उनको टीम से ही ड्राप कर दिया गया, लेकिन कहते हैं कि फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी है (Form is temporary, but class is permanent), ये डेविड वार्नर ने साबित कर दिखाया।

बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर इस बात से निराश जरूर थे कि उनको टीम से ड्राप कर दिया गया है,लेकिन उनको खुद पर और उनके साथियों को उन पर भरोसा था कि वे बड़े मैच विनर हैं। उन्होंने T20 विश्व कप में ये साबित कर दिखाया। आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दिलाने में डेविड वार्नर की अहम भूमिका रही। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 49 रन बनाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ 53 रन की पारी खेली और टीम को पहला टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया। भले ही दोनों मैचों में वे प्लेयर आफ द मैच का खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन वे प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुने गए।

डेविड वार्नर ने टी20 विश्व कप के सात मैचों में 289 रन बनाने में सफल हुए। उन्होंने तीन अर्धशतकों के साथ ये रन बनाए। हालांकि, वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं थे, लेकिन उन्होंने जो रन बनाए, वो टीम के लिए अहम मौकों पर काम आए। यही वजह रही कि आइसीसी के पैनल ने उनको आइसीसी प्लेयर आफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजने का फैसला किया था। डेविड वार्नर ने साबित कर दिया है कि कुछ मैच उनके खराब हो सकते हैं, लेकिन उनकी क्लास परमानेंट रहेगी। डेविड वार्नर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी भी रहे। वार्नर ने टी20 विश्व कप में 32 चौके और 10 छक्के जड़े।

Related Articles

Back to top button