ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
टेक्नोलॉजी

4G डाउनलोडिंग स्पीड में Jio बनी भारत की नंबर-1 टेलिकॉम कंपनी, जानिए Airtel और Vi का हाल

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ना सिर्फ भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है, बल्कि भारत की टॉप 4G स्पीड ऑफर करने वाली टेलिकॉम कंपनी बन गई है। Reliance Jio की अक्टूबर 2021 में 4G डाउनलोडिंग स्पीड सबसे ज्यादा 21.9 Mbps रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2021 में Reliance Jio की औसत 4G डाउनलोडिंग स्पीड सितंबर माह के मुकाबले 1Mbps बढ़कर 21.9 Mbps हो गयी है। बता दें कि सितंबर माह में Jio की 4G डाउनलोडिंग स्पीड 20.9 Mbps रही थी। 4G डाउनलोडिंग स्पीड की बात करें, तो इस लिस्ट में Airtel और Vi काफी पीछे छूट जाते हैं

जानें Airtel और Vi की 4G डाउलोडिंग स्पीड 

Airtel की 4G डाउनलोडिंग स्पीड Jio के मुकाबले 8.7 Mbps कम रही है। Airtel की अक्टूबर 2021 में 4G डाउनलोडिंग स्पीड 13.2 Mbps रही है। इसी तरह Jio के मुकाबले Vi की 4G डाउनलोड स्पीड 6.3Mbps कम रही है। Vi की अक्टूबर में टॉप डाउनलोडिंग स्पीड 15.6 Mbps थी। इस तरह Airtel, 4G डाउलोडिंग स्पीड के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गयी है। जबकि Vi इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। Vi के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर माह में कंपनी की औसत 4G डाउनलोड स्पीड में 1.2 Mbps की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

किसकी कितनी रही 4G डाउनलोडिंग स्पीड

  • Reliance Jio – 21.9 Mbps
  • Vodafone-Idea (Vi) – 15.6 Mbps
  • Airtel – 13.2 Mbps

4G अपलोडिंग स्पीड में Vi ने मारी बाजी

डाउनलोड की तरह औसत 4G अपलोड स्पीड में भी भारती एयरटेल 5.2 Mbps के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं Vodafone-Idea (Vi) अक्तूबर माह में औसत अपलोड स्पीड के मामले में 7.6 Mbps के साथ भारत की लीडिंग टेलिकॉम कंपनी बनकर उभरी है। जबकि Jio औसत 4G अपलोडिंग स्पीड चार्ट में दूसरे पायदान पर है। Reliance Jio की अक्टूबर माह की अपलोडिंग स्पीड 6.4 Mbps रही है।

किसकी कितनी रही 4G अपलोडिंग स्पीड 

  • Vi – 7.6 Mbps
  • Reliance Jio – 6.4 Mbps
  • Airtel – 5.2 Mbps

Related Articles

Back to top button