ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत पहुंचे रायपुर, गुरुद्वारा में मत्था

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत रायपुर पहुंचे। वे सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देवजी का 552वां पावन प्रकाश पर्व गुरु परब पर पंडरी स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में सुबह गए और गुरुग्रंथ साहेब के सामने मत्था टेका। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरसंघचालक मोहन भागवत को सरोपा भेंट किया।पंडरी स्थित खालसा स्कूल में मुख्य आयोजन होगा

सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देवजी का 552वां पावन प्रकाश पर्व शुक्रवार सुबह नौ बजे से खालसा स्कूल प्रांगण में मनाया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह, दरबार साहेब हजूरी रागी जत्था भाई जुझार सिंह, भाई मनजीत सिंह (पठानकोट), हेड ग्रंथी भाई अमरीक सिंह अपनी मधुर वाणी से शबद कीर्तन व गुरमत विचार से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा और कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिह छाबड़ा ने बताया कि विगत दो वर्षों से कोरोना काल के कारण गुरुपर्व सादगी से मनाया जा रहा था। इस वर्ष नगर कीर्तन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने पिता जी से व्यापार के लिए प्राप्त 20 रुपये से गरीब असहायों के लिए लंगर लगाया था, जो कि आज तक अनवरत जारी है।

सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक विशेष दीवान सजेगा

पदाधिकारियों ने बताया कि खालसा स्कूल प्रांगण में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक विशेष दीवान सजेगा। अरदास के बाद गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा। इसी तरह रात आठ बजे से 12 बजे तक कीर्तन और कथा से गुरुबाणी की बयार बहेगी। श्री गुरुनानक जयंती में शामिल होने अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा (सीनियर), इंदरजीत सिंह छाबड़ा (जूनियर), तेजिंदर सिह होरा, मंजीत सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह गुरदत्ता, सतपाल सिंह खनूजा, भगत सिंह छाबड़ा, बलबीर सिंह छाबड़ा, कुलदीप चावला, कल्याण सिंह पसरीजा, कुलजीत सिह मक्कड़, शील सिंह मखीजा, गुरजीत सिंह गुलाटी, महेंदर पाल सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह अरोरा, परमजीत सिंह जुनेजा, रजिन्दर सिंह सलूजा, भूपेंद्र सिंह मक्कड़, परमजीत सिंह छाबड़ा, रविंदर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह अजमानी ने लोगों से अपील की कार्यक्रम में शामिल हो।

Related Articles

Back to top button