ब्रेकिंग
पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ...
विदेश

कोरोना की चौथी लहर को रोकने के लिए आस्ट्रिया ने लगाया लाकडाउन, रूस में 1,254 की मौत, जर्मनी में 52,970 नए केस

वाशिंगटन। दुनिया के कई मुल्‍कों में महामारी का प्रकोप बरकरार है। रूस में कोरोना से होने वाली मौतें आए दिन नया रिकार्ड बना रही हैं। यूरोप के बाकी मुल्‍कों में भी महामारी के लौटने का खतरा बरकरार है। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 25.59 करोड़ को पार कर गई है जबकि 51.3 लाख से ज्‍यादा लोगों की महामारी से मौत हो गई है। यही नहीं टीकाकरण का आंकड़ा भी 7.59 अरब को पार कर गया है। अमेरिका दुनिया के सबसे अधिक मामलों 47,528,607 और 768,658 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

आस्ट्रिया ने लगाया राष्‍ट्रव्‍यापी लाकडाउन

आस्ट्रिया में कोरोना की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए राष्ट्रव्यापी लाकडाउन लगाया जाएगा। आस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को बताया कि लाकडाउन सोमवार से शुरू होगा और दस दिन के लिए प्रभावी रहेगा। इसमें छात्रों के लिए स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं नहीं लगाई जाएंगी। यह नहीं रेस्टारेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी। एक फरवरी से देश में टीकाकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने कहा कि हम पांचवी लहर नहीं चाहते हैं।

रूस में 1,254 की मौत

रूसी अधिकारियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन महामारी से रिकार्ड संख्या में मौतों की सूचना दी। रूस की स्‍टेट कोविड टास्क फोर्स ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1,254 लोगों की महामारी से मौत हुई है जबकि गुरुवार को 1,251 और बुधवार को 1,247 लोगों की मौत हुई थी। रूस में बीते 24 घंटे में 37,156 नए मामले सामने आए। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण के मामलों और मौतों में ताजा उछाल टीकाकरण की कम दरों और कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों के उदासीन रवैये के चलते आया है।

ब्राजील में 293 की मौत, जर्मनी में 201 की मौत

ब्राजील में एक दिन में कोरोना संक्रमण से 293 लोगों की मौत हुई है जिससे महामारी से मरने वालों की संख्‍या 612,144 हो गई है। ब्राजील में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 12,301 मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 21,989,962 हो गया है। जर्मनी में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जर्मनी में बीते 24 घंटे में कोविड के 52,970 केस सामने आए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 5,248,291 हो गया है जबकि एक दिन में महामारी से 201 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही जर्मनी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 98,739 हो गया है।

Related Articles

Back to top button