ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

तीनों कृषि कानूनों के वापिसी पर आज कांग्रेस पूरे देश में मनाएगी ‘किसान विजय दिवस’

नई दिल्ली: गुरूपर्व पर पीएम मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों के वापिसी पर आज कांग्रेस पूरे देश में ‘किसान विजय दिवस’  मनाएगी और जगह-जगह सभाओं का आयोजन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के निर्णय की घोषणा करते हुए कहा था कि संसद के आगामी सत्र में इसके लिए समुचित विधायी उपाय किए जाएंगे।

वहीं,  कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सभी राज्य इकाइयों से कहा है कि वे आज राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ‘किसान विजय दिवस’ मनाते हुए रैलियों और आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में कैंडल मार्च का आयोजन करें।

राज्‍य इकाइयों को भेजे गए पत्र में वेणुगोपाल ने कहा है कि किसानों की ओर से चलाए गए आंदोलन और बलिदान के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्‍व में एकजुट विपक्ष की लड़ाई का ही नतीजा है कि केंद्र सरकार कोतीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बुराई पर सामूहिक विजय हमारे देश के अन्नदाताओं को समर्पित है।

Related Articles

Back to top button