ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
देश

रेलवे एसपी राजेश कुकरेजा ने जीआरपी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, इस बात पर हुए नाराज

बिलासपुर। रेलवे पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने मंगलवार को बिलासपुर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थित जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ दस्तावेजों को देखा, बल्कि औजार आदि का जायजा लेते हुए प्रभारी समेत स्टाफ से जानकारी ली। खास यह कि औजार कक्ष में जमी धूल को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई और साफ— सफाई को लेकर विशेष दिशा—निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ में हड़कंप मचा रहा। तैयारियां तो पहले से ही पूरी कर ली गई थीं, लेकिन कहीं कुछ कमियां न रह जाए इसके लिए वे चिंतित थे। निर्धारित समय में वे यहां पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रभारी से चर्चा की। इसके बाद पोस्ट में बने अलग— अगल कक्षों में हवालात, औजार कक्ष, स्टोर रूम आदि का बारी— बारी से जायजा लिया। औजार कक्ष में पहुंचे तो वहां देखकर उनका पारा चढ़ गया। ऐसा लग रहा था मानों बरसेां से यहां सफाई नहीं की गई है। इसे लेकर वे खासे नाराज हुए और साफ शब्दों में कहा कि जितनी जल्दी हो सके इसे स्वच्छ बनाया जाए।

गांजा नष्टीकरण की प्रक्रिया कराएं शुरू

फाइलों के निरीक्षण व पूछताछ में पता चला कि थाने में जब्त किए गए गांजा के नष्टीकरण की प्रक्रिया पेंडिंग हैं। कुल 62 मामलों में जब्त गांजा रखा हुआ है जो बेवजह जगह घेर रहा है। उनके नष्टीकरण की प्रक्रिया को उन्होंने जल्द से जल्द पूरी करने को कहा।

चकरभाठा व उसलापुर स्टेशन में तैनात होंगे स्टाफ

इस अवसर पर रेलवे एसपी राजेश कुकरेजा ने पत्रकारों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही चकरभाठा और उसलापुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी स्टाफ की तैनाती की जाएगी। मालूम हो कि इन दोनों रेलवे स्टेशनों में जीआरपी के स्टाफ तैनात नहीं रहते। इससे कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर करेंगे काम

आरपीएफ के साथ जीआरपी के कामकाज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने आरपीएफ पोस्ट भी पहुंचे और सीसीटीवी को लेकर जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button