ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
देश

चीन और पाकिस्‍तान के गठजोड़ पर भारत की पैनी नजर, रहना होगा हर वक्‍त चौकन्‍ना- एडमिरल करमबीर सिंह

मुंबई । भारत चीन और पाकिस्‍तान के रक्षा गठजोड़ पर करीब से निगाह रखे हुए है। भारत इस बात से भी वाकिफ है कि चीन ने हाल ही में पाकिस्‍तान को एक वारशिप सौंपा है। दोनों देशोंं बीच हुई हालिया गतिविधियों पर भी भारत की पूरी नजर है। इसलिए भारत को हर समय चौकन्‍ना और तैयार रहना होगा। ये बातें नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने प्रोजेक्‍ट 75 के तहत भारतीय नौसेना को सौंपी गई सबमरीन आईएनएस वेला के जलावतरण के मौके पर कही है।

उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत ने हाल ही में अपने स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रांत का सफलतापूर्वक समुद्र में ट्रायल शुरू कर दिया है। अगस्‍त 2022 तक इसको भारतीय नौसेना में शामिल भी किया जा सकता है। एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि नेवी चीफ के रूप में उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज कोरोना महामारी को लेकर था। इसके अलावा सीमा पर तनाव भी उसी दौरान हुआ था, जिससे हालात खराब हो गए थे और चुनौती बढ़ गई थी। युद्धपोत पर जगह कम होने की वजह से वहां पर एक दूसरे से दूरी बनाए रखना संभव नहीं हो पाता था। लेकिन हमनें हालातों से जंग की और जीते।

नेवी चीफ ने कहा कि आईएनएस वेला के आने के बाद से देश की नौसेना की ताकत कहीं अधिक बढ़ जाएगी। इससे देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा। प्रोजेक्‍ट 75 का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि इससे भारत और फ्रांस के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। सबमरीन के जलावतरण को उन्‍होंने बेहद खास वक्‍त बताया। उन्‍होंने कहा कि प्रोजेक्‍ट 75 के तहत जितनी सबमरीन बननी हैं उनमें से आधी तैयार हो चुकी हैं

आपको बता दें कि आईएनएस वेला एक स्‍कार्पियन क्‍लास की सबमरीन है जिसको फ्रांस के सहयोग से मझगांव डाक लिमिटेड ने तैयार किया है। ये सबमरीन कई तरह की खूबियों से लैस है।

Related Articles

Back to top button