ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

परिचित के घर से चोरी किया था सोने के जेवर, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के पुरानी पुरानी बस्ती क्षेत्र के कुशालपुर में परिचित के मकान से सोने के गहने चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के गहने पुलिस ने बरामद किया। नीरा कन्नौजे ने पुरानी बस्ती थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नीरा ने पुलिस को बताया कि वह गिट्टी खदान के पास कुशालपुर में परिवार के साथ रहती है। 25 नवंबर को नीरा पति के पहने सोने का पांच लाकेट एवं अपना एक कान की बाली को साफ कर घर में हाल के पास खिड़की पर रखा था।

उसी समय पति के पहचान के ललित ध्रुव एवं नरेंद्र पटेल घर में मिलने आए। उनके लिए चाय पिलाकर कप धोने किचन में गई थी। कुछ देर बाद वापस हाल में आकर देखा तो ललित ध्रुव एवं नरेंद्र पटेल दोनों घर से चले गए थे। नीरा का हाल के खिड़की पर रखा जेवर जेवर नहीं था। जिसे ललित ध्रुव एवं नरेंद्र पटेल ने चोरी कर लिया है।

नीरा की प्राथमिकी पर पुलिस ने अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना पुरानी बस्ती टीम ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद कुशालपुर के निवासी संदेही ललित ध्रुव एवं नरेंद्र पटेल से घटना के संबंध में पूछताछ की । पूछताछ में बार-बार बयान बदलने पर कड़ाई करने पर दोनों आरोपितों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के गहने बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज अन्य चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button