ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर नौकरशाहों ने सरकार को केवल गुमराह किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच ने रायपुर प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया। मंच के संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल ने कहा कि कैसे राज्य निर्माण से लेकर अब तक 21 साल में छत्तीसगढ़ी के साथ छल हुआ है। राज्य के नौकरशाहों ने सरकार को गुमराह करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी को छत्तीसगढ़ी भाषी प्रांत में शामिल नहीं करने के कारण आज भी हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार को तत्काल प्राथमिक शिक्षा छत्तीसगढ़ी में देनी चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश भर से छत्तीसगढ़ी के लिए काम करने वाले लोगों ने मांग की कि प्राथमिक शिक्षा छत्तीसगढ़ी में हो। इसके लिए स्कूल-स्कूल, गांव-गांव जन-जागरण चलाया जाएगा। साथ ही सरकार से अपील भी की गई है कि छत्तीसगढ़ी माध्यम से शिक्षा देने का जो एलान सरकार ने किया था, उसे पूरा करें

घोषणा पर अमल नहीं, कोर्ट जाकर लड़ाई लड़नी पड़ रही है

छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना की अध्यक्ष लता राठौर ने कहा कि सरकार ने घोषणा पर अमल नहीं किया, इसलिए आज हमें कोर्ट में जाकर लड़ाई लड़नी पड़ रही है। अब न्यायालय से अपना हक लेकर रहेंगे। वहीं पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए लोगों को अपनी मातृभाषा के लिए एकजुट होना पड़ेगा। साहित्यकार संजीव तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राम अवतार तिवारी, पूर्व संस्कृति सलाहकार अशोक तिवारी, साहित्यकार डा. सुधीर शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

युवाओं ने न्यायधानी से राजधानी तक निकाली साइकिल

छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए न्यायधानी बिलासपुर से 10 युवाओं ने करीब 125 किलोमीटर की साइकिल यात्रा राजधानी रायपुर तक निकाली। युवाओं ने साइकिल यात्रा के जरिए लोगों छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति जागरूक किया। रायपुर पहुंचने पर साइकिल यात्रियों का रायपुर प्रेस क्लब में छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना के सेनानियों, साहित्यकारों, लेखकों और पत्रकारों ने स्वागत किया। साइकिल यात्रियों ने मुख्यमंत्री निवास जाकर छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई-लिखाई और सरकारी काम-काज की भाषा की मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।

Related Articles

Back to top button