ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

विश्व कप के इतिहास में इन विकेटकीपरों ने किए है सबसे ज्यादा शिकार, धोनी हैं इस नंबर पर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 के शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं और दुनियाभर की नजरें इस महाकुंभ पर आ टिकी हैं। वही विश्व की टाॅप 10 क्रिकेट टीमें अपनी तैयारियों में लग गई है। ऐसे में अगर हम विश्व कप में विकेटकीपरों के रिकार्ड की बात करें तो वह जबरदस्त रहा है। तो आइए एक नजर डालते है अब तक के इतिहास पर।

श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा 

श्रीलंका के सफलतम विकेटकीपर संगकारा ने विश्व कप में कुल 37 मैच खेले जिसमें इन्होंने 54 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इस दौरान इन्होंने 41 कैच तो 13 खिलाड़ियों की स्टंपिंग की ।

कंगारूओं के महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर गिलक्रिस्ट सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। गिलक्रिस्ट ने विश्व कप में कुल 31 मैच खेले जिसमें इन्होंने कुल 52 खिलाड़ियों का शिकार किया। इस दौरान गिलक्रिस्ट ने 45 कैच पकड़े तो वहीं 7 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया।

भारतीय टीम के डेथ स्पेशलिस्ट महेंद्र सिंह धोनी  

सबसे ज्यादा शिकार करने की लिस्ट में इंडिया के सफलतम विकेटकीपर धोनी हैं तीसरे स्थान पर। धोनी ने अब तक 20 मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने भी 32 शिकार किए हैं। इस दौरान धोनी ने 27 कैच पकड़े तो वहीं 5 स्टंपिंग किए हैं।

अफ्रीका के ग्रेटेस्ट विकेटकीपर मार्क बाउचर 

इस लिस्ट में 4वें नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर। इन्होंने विश्व कप में कुल 25 मैच खेले, जिसमें 31 खिलाड़ियों को कैच आउट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button