ब्रेकिंग
Giridih Police Action: एसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस, बंधक बनाए गए प्रेमी जोड़े क... PM Shri School Tilmi: पिकनिक से लौटने के बाद बीमार पड़े छात्र, गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे शुरू Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि...
देश

कार निर्माताओं को 100% बायो-एथेनाल से चलने वाले इंजन बनाने के लिए कहा जाएगा: नितिन गडकरी

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल से चलने वाले इंजन को पीछे छोड़ते हुए अब 100 प्रतिशत बायो-एथेनाल से चलने वाले इंजन बनाने के लिए कार निर्माताओं से कहा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मैं अगले 2-3 दिनों में एक फाइल पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं, जिसमें कार निर्माताओं को ऐसे इंजन बनाने के लिए कहा जाएगा जो 100% बायो-एथेनाल पर चल सकें।’

गडकरी ने आगे कहा कि दिल्ली में भी कनाडा, ब्राजिल और अमेरिका के जैसे बायो-एथेनाल के जरीए कार चल सकेंगी। उन्होंने कहा, उनकी तीन बड़ी कार निर्माता कंपनियों से बात हुई है और उन्होंने इस बात को लेकर आश्वस्त भी किया है। उन्होंने कहा कि अब दो पहिया वाहन हो या तीन पहिया या हमारी कार, अब सब बिना पेट्रोल के 100% बायो-एथेनाल पर चल सकेंगी, जो किसानों ने तैयार किया है। बता दें कि दुनिया भर में ब्राजील में सबसे ज्यादा गन्ने की पैदावार होती है। इस कारण ब्राजील में एथेनाल का उत्पादन अधिक मात्रा में होता रहा है। यहां पिछले 40 साल से एथेनाल पर काम होना शुरू हो गया था और वर्तमान में ब्राजील ने तेल का आयात घटा दिया है।

इसके अलावा भारत में फिलहाल पुणे ही एक ऐसा शहर है जहां तीन एथेनाल स्टेशन हैं। इसी साल पांच जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन E- 100 एथेनाल डिस्पेंसिंग स्टेशन की शुरुआत की थी। बता दें कि इससे पहले गडकरी ने फ्लेक्सी -फ्यूल इंजन मैन्यूफैक्चर करने की आटोमोबाइल इंडस्ट्री से अपील की थी। फिलहाल भारत में एथेनाल से चलने वाली कुछ ही गाड़ियां हैं, जो पुणे में देखी गई है।

फ्लेक्सी-फ्यूल व्हीकल्स को आटोमोबाइल की दुनिया में FFVs के नाम से भी जाना जाता है। इसके इंजन में अलग – अलग अनुपात में पेट्रोल और एथेनॉल मिलाकर चला सकते हैं। हालांकि, भारत में फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली गाड़ियां मार्केट में नहीं आई हैं।

Related Articles

Back to top button