ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

कोरोना के नए वैरियंट पर ‘अलर्ट मोड’ में रेलवे, सख्‍ती फिर शुरू, यात्रा से पहले जान लें रेलवे का नया गाइडलाइन

अंबाला। रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सामने आने के बाद रेलवे ‘अलर्ट मोड’ में आ गया है। रेलवे ने अब ट्रेनों में कोरोना को लेकर सख्‍ती बढ़ाने का फैसला किया है और कोरोना को लेकर यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में यदि आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो नई गाइडलाइन के बारे में पता कर लें, अन्‍यथा दिक्‍कत हो सकती है।

कोराेना के नए वैरियंट ओमिक्रोन को लेकर रेलवे मुख्यालय ने जारी किए आदेश 

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंगलवार को अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग (वीसी) के दौरान ओमिक्रोन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। कोरोना काल में जो गाइडलाइन जारी की गई थी, उनका रिव्यू करते हुए इस में ढील न देने की बात कही।

कहा- दूसरी डोज सभी कर्मचारी लगवाएं, तीसरी डोज के निर्देश की पालना भी करें

जोन में सभी मंडलों में कर्मचारियों व अधिकारियों के कोरोना वैक्‍सीन की डोज लेने के बारे में  भी चर्चा हुई। 90 प्रतिशत कर्मचारियों व अधिकारियों ने कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज लगवाई है, जबकि दूसरी डोज महज 60 प्रतिशत कमर्चारियों और अधिकारियों ने ही लगवाई है। ऐसे में दूसरी डोज के लिए फोकस करने के निर्देश दिए हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए तीसरी बूस्टर डोज के निर्देश आते हैं, तो वह भी प्राथमिकता से लगवाई जाए। इसके लिए कर्मचारियों को जागरूक करने को कहा गया है

पहले की तरह रिजर्वेशन फार्म पर यात्रियों को गंतव्य का पता भी देना होगा

इसी तरह रेलवे अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि इसे रूटीन में चेक करते रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो। इसके साथ ही निर्देश दिया गया क  यात्रियों को लेकर भी कोरोना गाइडलाइन की पालना की जाए।  कंप्यूटरीकृत आरक्षण टिकट बुक करवाते समय यात्री को अपने गंतव्य का पता भी देना होता है, इस नियम को भी अगले आदेशों तक लागू रखा जाएगा।

बता दें कि कोरोना का ग्राफ कम होने के कारण रेलवे ने स्पेशल दर्जे की ट्रेनों से जीरो हटाकर पहले की तरह कर दिया। हालांकि अभी लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में टिकटों की अनरिजर्व टि¨क्टग सिस्टम (यूटीएस) नहीं की जा रही। हालांकि अब रेलवे के लिए यात्रियों को मास्क और शारीरिक दूरी जैसे नियमों की पालना करवाना चुनौती बना हुआ है, लेकिन फिर भी इसको लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, मंडल रेल प्रबंधक जीएम ¨सह ने बताया कि कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर रेलवे पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो भी गाइडलाइन आएंगी, उनका समय पर पालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button