ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

विराट कोहली भारतीय वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे या नहीं, कुछ ही दिनों में हो जाएगा फैसला

मुंबई। विराट कोहली के वनडे कप्तान बने रहने पर फैसला इस सप्ताह हो जाएगा, जब चेतन शर्मा की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए टीम का चयन करेगी। बीसीसीआइ के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरिएंट पाए जाने के बावजूद अभी दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, हालांकि वे स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं

वर्ष 2022 में अधिकतर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, जिसमें आस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप भी शामिल है। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार अगले सात महीने में भारत को केवल नौ वनडे खेलने हैं जिनमें से छह विदेश (तीन दक्षिण अफ्रीका और तीन इंग्लैंड) में खेले जाएंगे। बीसीसीआइ में एक गुट विराट कोहली को वनडे कप्तान बनाए रखने का पक्षधर है तो दूसरा गुट टी-20 और वनडे दोनों की कप्तानी एक ही खिलाड़ी को सौंपने के पक्ष में है, ताकि रोहित शर्मा को 2023 वनडे विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी करने का मौका मिल सके। माना जा रहा है कि इस मामले में आखिरी निर्णय बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और इसके बाद रोहित शर्मा को उनकी जगह इस टीम की कमान सौंपी गई थी। इसके बाद से ये कयास लगाया जाने लगा था कि विराट कोहली वनडे टीम की कप्तानी से भी हटाए जा सकते हैं। हालांकि वो टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बने रहेंगे। विराट कोहली की वनडे कप्तानी की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब क 95 मैचों में कप्तानी की है जिसमें टीम को 65 मैचों में जीत मिली थी जबकि 27 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं एक मैच टाई रहा जबकि दो मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गए। वहीं रोहित शर्मा ने भारत के लिए 10 वनडे मैचों में कप्तानी की है जिसमें टीम को 8 बार जीत जबकि दो मैचों में हार मिली है।

Related Articles

Back to top button