ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

ममता बनर्जी से बोलीं ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर-हम सभी बेरोजगार हैं…महिला PM के वेलकम को तैयार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं जहां वे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रही हैं। वहीं बुधवार को एक संवाद सत्र में स्वरा भास्कर ने कहा कि आज कलाकारों को कहानियां सुनाने में काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान वहां गीतकार जावेद अख्तर, मुनव्वर फारुकी, अग्रिमा जोशुआ भी मौजूद थे। स्वरा ने ममता बनर्जी से कहा कि ऐसे कई युवा हैं जिन्होंने अपने छोटे-छोटे तरीकों से प्रतिरोध को जीवित रखने के लिए अपने करियर, अपनी आजीविका को जोखिम में डाला है। आज हम सभी बेरोजगार हैं।

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का परिचय देते हुए स्वरा ने कहा कि इन्हें एक महीना जेल में बिताना पड़ा और लगातार दक्षिणपंथी समूहों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं एक शख्स की तरफ इशारा करते हुए स्वरा ने कहा कि कॉमेडियन अदिति मित्तल, मुनव्वर, अग्रिमा जोशुआ की मेजबानी के लिए इनके यहां तोड़फोड़ की गई थी। स्वरा ने इस संवाद का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- आज मुंबई में.. पश्चिम बंगाल की सीएम के साथ अनौपचारिक बातचीत में.. ममता बनर्जी से मेरा सवाल, यूएपीए कानून के बारे में उनकी राय के बारे में.. यहां उम्मीद है कि हमारे पास ऐसा नेतृत्व होगा जो कानून के शासन, हमारे संवैधानिक मूल्यों और प्रावधानों का सम्मान करेगा और निष्पक्ष शासन का पालन करें, भले ही यह उनके नुकसान के लिए हो…क्योंकि देश से बड़ी कोई पार्टी नहीं है।

वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात में कहा कि हम एक महिला प्रधानमंत्री के लिए तैयार हैं। ऋचा ने कहा कि मेरा मानना है कि हम एक महिला प्रधानमंत्री के लिए तैयार हैं। यह किसी दैवीय शक्ति के लिए उपयुक्त समय है। बता दें कि ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से जमीन तैयार करने में जुटी हुई है। टीएमसी ममता को 2024 में पीएम पद के लिए नामित करने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button