ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और तमिलनाडु के राज्यपाल रह चुके कोनिजेती रोसैया का निधन, पीएम मोदी ने किया याद

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। सूत्रों ने कहा कि पल्स रेट में गिरावट के बाद, रोसैया को परिवार के सदस्यों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने कोई रेसपोन्स नहीं दिया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए पूर्व सीएम को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘के. रोसैया गारू के निधन से दुखी हूं। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद आती है जब हम दोनों ने मुख्यमंत्रियों के रूप में कार्य किया और बाद में जब वे तमिलनाडु के राज्यपाल थे। जनसेवा में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

रोसैया ने एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में वाईएस राजशेखर रेड्डी की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, रोसैया ने 3 सितंबर, 2009 से 24 नवंबर, 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।

मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के बाद, उन्होंने 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दी। तमिलनाडु के राज्यपाल बनने से पहले उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में भी दो महीने तक काम किया था।

इससे पहले, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था और उन्हें रिकार्ड 15 बार राज्य का बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है। 1933 में जन्मे रोसैया ने 1968 में आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी विधायकी यात्रा शुरू की। उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में चिराला का प्रतिनिधित्व भी किया है।

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रोसैया के निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button