ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
देश

भाजपा ने लगाया राष्ट्रीय राजमार्ग के मुआवजा वितरण में 300 करोड़ का घाटोला

रायपुर। भाजपा ने राष्ट्रीय राज मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने आरोप लगाया कि अकेले अभनपुर तहसील में तीन सौ करोड़ रुपये का घाेटाला हुआ है। उन्होंने दावा कि इन आरोपों के संबंध में पार्टी के पास सूचना का अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेज भी मौजूद है। उन्होंने इस पूरे मामले की सेंट्रल विजलेंस से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में दस्तावेजों के साथ राजभवन में शिकायत की जाएगी। केंद्रीय मंत्री से भी इस मामले की शिकायत की जाएगी।

पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में साहू ने कहा कि कई किसानों को 18 गुना तक मुआवजा स्वीकृत किया गया। इसके बाद उनसे दबाव पूर्वक राशि ली गई। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को एक करोड़ रुपये मुआजवा मिलना था उन्हें 18 करोड़ रुपये मुआवजा स्वीकृत करके उससे दबाव पूर्व 80 लाख रुपये ले लिया। ऐसे कई मामलों की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि जमीन का मुआवजा रकबे के हिसाब से होता है। इसके तहत एकड़, डिसमिल और वर्गफीट के लिए अलग-अलग दर है। इसी में हेरफेर करके यह घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को इस बात की पूरी जानकारी है इसके बावजूद लोग चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कई जमीनों का बटांकन और नामांतरण बैक डेट पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस काम में मुआवजा माफिया जमीन माफिया का का गिरोह काम कर रहा है उसका सरगना यहां रायपुर में बैठा है।

Related Articles

Back to top button