ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया की दमदार शुरुआत, वार्नर नहीं बना पाए शतक

नई दिल्ली। ब्रिस्बेन के गाबा में मेजबान आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 147 रन पर समेट दिया था। वहीं, अपनी पहली पारी में मेजबान कंगारू टीम ने अच्छी शुरुआत हासिल की है। खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे दिन लंच तक 56 ओवरों में 5 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं।

आस्ट्रेलिया की पहली पारी, लाबुशाने और वार्नर के अर्धशतक

इंग्लैंड की पहली पारी के 147 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन ओपनर डेविड वार्नर और नंबर तीन के बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने कंगारू टीम को संभाल लिया। पहला विकेट 10 रन के कुल स्कोर पर मार्कस हैरिस के रूप में गिरा था, जो 3 रन बनाकर ओली राबिन्सन की गेंद पर डाविड मलान के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद लाबुशाने और वार्नर के बीच 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई।

डेविड वार्नर ने लंच के बाद जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरा झटका आस्ट्रेलिया को मार्नस लाबुशाने के रूप में लगा जो जैक लीच की गेंद पर 74 रन के निजी स्कोर पर मार्क वुड के हाथों कैच आउट हो गए। कंगारू टीम को तीसरा झटका स्टीव स्मिथ के तौर पर लगा। स्मिथ 12 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए। टी ब्रेक तक टीम का स्कोर 190 रन के पार था।

दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद दूसरे ही ओवर में पहले डेविड वार्नर 94 रन के निजी स्कोर पर और फिर अगली ही गेंद पर कैमरोन ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर ओली राबिन्सन ने पवेलियन भेजा।

मैच का पहला दिन

गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया की टीम मेहमान टीम इंग्लैंड पर हावी रही थी। टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट किया था और इस तरह टीम 50.1 ओवर में 147 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी जोस बटलर ने खेली थी, जिन्होंने टीम के लिए 39 रन बनाए थे। वहीं, 35 रन की पारी ओली पोप के बल्ले से निकली थी, जबकि 25 रन हसीब हमीद ने बनाए थे। इसके अलावा 21 रन क्रिस वोक्स ने बनाए। वहीं, आस्ट्रेलिया के लिए 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को मिले। एक विकेट कैमरोन ग्रीन के खाते में गया। हालांकि, इसके बाद आई बारिश के कारण पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button