ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
देश

ओमिक्राॅन संकट के बीच कोरोना के नए मामलों में उताव-चढ़ाव जारी- पिछले 24 घंटे में हुई 624 लोगों की मौत, 8,503 नए मामले दर्ज

नई दिल्ली:  देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन ने जहां सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं वहीं कोरोना के नए मामलों में लगातार उताव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि  पिछले 24 घंटे में कोरोना से 624 लोगों की मौत हुई है। वहीं, बीते 24 घंटे में पूरे देश से कोरोना के 8,503 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7,678 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में इस समय कोरोना के कुल 94,943 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 3,41,05,066 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। जबकि 4,74,735 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 131.18 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना से रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है। वहीं एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.27% प्रतिशत कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 0.66 प्रतिशत है, जोकि पिछले 67 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है।

जबकि साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 0.72 प्रतिशत है, जो पिछले 26 दिनों की अपेक्षा 1 फीसदी से कम है। अब तक 65.32 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button