ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

तेजस्वी की पत्नी को लालू यादव और राबड़ी देवी ने दिया नया नाम, जानिये- क्या कहकर बुलाएंगे

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई शादी इस साल की सबसे चर्चित वैवाहिक समारोहों में शुमार हो गई है। इसकी तस्दीक इंटरनेट पर लोगों की दिलचस्पी भी कर रही है। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की दुल्हन के नाम को लेकर तमाम भ्रम रहा। इसमें मेन स्ट्रीम मीडिया का भी खासा योगदान रहा। एलेक्सिस, रचेल, रजनीश और राजश्री… ये नाम पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान इंटरनेट मीडिया पर तैरते रहे।

इस बीच यह भी तय हो गया है कि तेजस्वी यादव अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ 13 दिसंबर को पटना (बिहार) जाएंगे, जहां भोज का कार्यक्रम प्रस्तावि है। ऐसे में हम यहां पर बता रहे हैं कि आखिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य घर की बहू को किस नाम से बुलाएंगे? जी हां यह नाम होगा राजश्री।

जागरण के वरिष्ठ संवाददाता महेश कुमार वैद्य के मुताबिक, देश-दुनिया किसी नाम से बुलाए, लेकिन लालू और राबड़ी देवी के साथ पूरा परिवार अपने घर की बहू को राजश्री के नाम से ही बुलाएगा। इसके पीछे वजह यह है कि यह नाम खुद परिवार ने अपनी बहू को दिया है।

परिवार ने दिया है यह नाम !

बताया जा रहा है कि रचेल उर्फ रजनीश को ‘राजश्री’ नाम खुद लालू परिवार ने दिया है। यह नाम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के साथ पूरे परिवार को भी पसंद आया है। दरअसल, राजश्री गैर धर्म से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन बहू को यह नाम दिया गया है

यह भी जानें

  • तेजस्वी यादव की बृहस्पतिवार दोपहर में दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में रचेल रजनीश उर्फ राजश्री के साथ सगाई हुई फिर शाम 6 बजे तक विवाह के बंधन में भी बंध गए।
  • परिवार के कहने पर राजश्री के साथ साथ 7 फेरे लेने से पहले तेजस्वी यादव ने दिल्ली की कोर्ट में भी  शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया।
  • शादी में शामिल हुए लोगों ने जानकारी दी है कि दुल्हन का नाम रचेल रजनीश है, लेकिन लालू परिवार अब अपनी बहू को राजश्री के नाम से ही बुलाएगी।
  • हरियाणा की रहने वाली रचेल का परिवार वर्षों से दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी में रहता है, लेकिन पूरा परिवार मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है।
  • तेजस्वी के साथ वह दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस में पढ़ती थी।
  • यह भी जानकारी सामने आई है कि नामी एयरलाइंस में रचेल एयरहोस्टेस भी रह चुकी हैं।
  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल भी शामिल हुईं। आयोजन के दौरान पत्रकारों को भी दूर रखा गया।

वायरल हुईं तस्वीरें

दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्महाउस पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी की चर्चा इंटरनेट मीडिया में भी खूब रही। रोहिनी आचार्य नाम के फेसबुक प्रोफाइल से शादी समारोह की छह-सात फोटो पोस्ट की गईं जो वायरल हो गईं। रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में तेजस्वी यादव को टूटू और दुल्हन को रचेल कहकर संबोधित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन तस्वीरों में नवदंपती अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते, एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते, फेरे लेते व फोटो के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button