ब्रेकिंग
कुलगाम आतंकी हमले में शहीद भूपेंद्र भैना के परिजनों का छलका दर्द: अंतिम दर्शन तक नहीं हुए; पूर्व सीए... धमतरी में सावन के पहले सोमवार पर उफना शिवभक्ति का सैलाब: 33 वर्षों से जारी पारंपरिक कांवड़ यात्रा मे... धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का...
देश

ऐसे चुना जाता है चीफ आफ डिफेंस स्टाफ, जानें कौन हो सकते हैं देश के अगले सीडीएस

नई दिल्ली। जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे। हेलीकाप्टर हादसे में उनकी मृत्यु के बाद चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद खाली हो गया है। अब इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं अगला सीडीएस कौन होगा। वैसे तो पद के लिए कई नामों को लेकर विचार किया जा रहा है, लेकिन थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का नाम इसमें सबसे आगे चल रहा है। अप्रैल में वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस बीच सबके मन में सवाल उठ रहा है कि सीडीएस की नियुक्ति के लिए क्या प्रक्रिया है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है….

सीडीएस एक चार स्टार सैन्य अधिकारी होता है, जो भारतीय सेनाओं के अधिकारयों में से चुना जाता है। अगले सीडीएस की नियुक्ति को लेकर जानकारी मिली है कि सरकार थलसेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ कमांडरों के नामों का एक पैनल बनाएगी। तीनों सेनाओं की सिफारिशों के अधार पर इस पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसमें दो से तीन दिन का समय लगेगा। इसके बाद इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद ये नाम विचार के लिए नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति के पास भेजे जाएंगे जो देश के अगले सीडीएस पर अंतिम निर्णय लेगी।

Related Articles

Back to top button