ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

सरयू नहर परियोजना का PM करेंगे उद्घाटन, अखिलेश बोले- सपा सरकार में तीन चौथाई हो गया था काम

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम पूरा करने का श्रेय सत्तारूढ़ योगी सरकार द्वारा लेने पर तंज कसते हुये शनिवार को कहा कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम सपा सरकार में पूरा हो गया था। शेष बचे काम को पूरा करने में भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिये।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर में इस परियोजना का आज दोपहर लोकार्पण करेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिये।”

सपा अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘2022 में फिर सपा का नया युग आएगा, विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा। सपा का काम जनता के नाम।” इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्घाटन किये जाने पर राज्य के किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button