ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार कमीशन जातिवाद 

बेंगलुरु। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दौरे पर है। कर्नाटक के तुमकुरु में उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार कमीशन जातिवाद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मिशन सेवा करना है और इनका मिशन कमीशन लेना है। ये भाई को भाई से लड़ाते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी। वे लोगों को जातियों और क्षेत्रों में बांटते थे। उन्होंने जातिवाद और वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ कह दिया कि बीजेपी की राजनीति में जातिवाद और वंशवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है।

नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया था उन वादों को पूरा किया। कर्नाटक की भाजपा सरकार ने राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आप सभी से सक्षम बूथ बनाने का आग्रह करता हूं और समाज के हर वर्ग को इसका हिस्सा बनना चाहिए। यदि आप समाज को एक करना चाहते हैं तब हमें टिफिन मीटिंग आयोजित करनी चाहिए जहाँ हम एक दूसरे के घर का खाना खा सकें और एक हो सकें।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी जी आए हैं राजनीति से परिवारवाद वंशवाद जातिवाद समाप्त हुआ है। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास इस मंत्र के साथ सबको आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम रिपोर्ट कार्ड लेकर चलते हैं हमने जो काम कहे थे किए हैं विकास के नए आयाम लिखे हैं कर्नाटक को आगे बढ़ाने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे पास एक मजबूत और स्थिर अर्थव्यवस्था है। हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button