ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
टेक्नोलॉजी

YouTube पर दोबारा वापस लाना चाहते हैं डिसलाइक बटन, अपनाएं ये आसान तरीके

नई दिल्ली। यूट्यूब (YouTube) ने हाल ही में व्यूअर्स और क्रिएटर्स के बीच सम्मानजनक रिलेशन बनाने के लिए डिसलाइक बटन को हटाया है। इसके बाद से ही यूट्यूब की आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं कंपनी पर भेदभाव करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको इस खबर में तीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप डिसलाइक बटन को वापस ला सकेंगे।

ब्राउजर में जोड़ें ये एक्सटेंशन

अगर आप यूट्यूब पर डिसलाइक बटन वापस लाना चाहते हैं तो आप गूगल क्रोम पर मौजूद एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सटेंशन ऐड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :-

  • सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाएं
  • वेब स्टोर पर जाकर Return YouTube Dislike एक्सटेंशन सर्च करें
  • इसके बाद एक्सटेंशन पर क्लिक करके उसे ब्राउजर में जोड़े
  • अब एक्सटेंशन ब्राउजर में जुड़ जाएगा और अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा
  • आपको वीडियो के नीचे डिसलाइक बटन दिखाई देने लगेगा

Tampermonkey यूजर स्क्रिप्ट्स

Tampermonkey सबसे लोकप्रिय यूजर स्क्रिप्ट मैनेजर में से एक है, जिसके द्वारा आप सिस्टम पर कोई भी कस्टम स्क्रिप्ट चला सकते हैं। इसके जरिए आप यूट्यूब की किसी भी वीडियो के नीचे डिसलाइक बटन वापस ला सकते हैं। इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे :-

  • वेब ब्राउजर पर जाकर Tampermonkey ओपन करें
  • अपने वेब ब्राउज़र में Tampermonkey खोलें और इसे डाउनलोड करें
  • इसे अपने गूगल क्रोम में जोड़ने के लिए ऐड टू क्रोम बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद Tampermonkey एक्सटेंशन वेब ब्राउजर में इंस्टॉल हो जाएगा
  • अब डिसलाइक बटन को सक्रिय बनाने के लिए हमें एक्सटेंशन में स्क्रिप्ट को ऐड करना होगा
  • इसके लिए ब्राउजर में जाकर रिटर्न यूट्यूब डिसलाइक ओपन करें और यूजर स्क्रिप्ट Tampermonkey पर क्लिक करके इंस्टॉल करें
  • आपको अब वीडियो के नीचे डिसलाइक का बटन दिखने लगेगा

Related Articles

Back to top button