ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
खेल

इस नए साल पर अपनी बिटिया को दें सुकन्या समृद्धि योजना का तोहफा, जानें इस सरकारी स्कीम की पूरी डिटेल

नई दिल्ली। डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों को कई तरह के फायदे देती है, डाकघर की यह योजना विशेष रूप से बेटियों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। आप एक पिता या एक भाई के तौर पर अपनी बेटी या बहन के लिए इस योजना में उसका खाता खुलवा सकते हैं। छोटी बचत योजनओं में अपना पैसा लगाने वालों के लिए डाकघर अपनी तरफ से नौ छोटी बचत योजनाओं की पेशकश करता है। डाकघर की इन छोटी बचत योजनओं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना भी है। आप डिपॉजिट की बेहद छोटी रकम से इस योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। डाकघर की बचत योजनाओं में निवेशक को अपने जमा पर बेहतर ब्याज दर के साथ सरकारी सुरक्षा भी मिलती है। इसके अलावा आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा साल 2014 में सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया गया था। आइये जानते हैं डाकघर की इस स्कीम की पूरी डिटेल के बारे में।

क्या है डिपॉजिट करने की रकम

डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना में कोई भी न्यूनतम 250 रुपये सालाना से अपना निवेश शुरू कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करने की अधिकतम रकम 1.5 लाख रुपये सालाना है। अगर आप अपनी बेटी या बहन के कम उम्र में ही इस योजना के अंतर्गत निवेश शुरू करते हैं तो आप इसमें 15 सालों तक पैसा जमा कर सकते हैं।

कितना ब्याज मिलता है

डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए आंकड़े के मुताबिक सुकन्या समृद्धि योजना में आपको सालाना 7.6 फीसद ब्याज दर का लाभ हासिल होता है। मिलने वाले ब्याज को हर एक वित्तीय वर्ष के अंत में अकाउंट में जमा कर दिया जाता है। डाकघर इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाला ब्याज इकम टैक्स अधिनियम के तहत कर मुक्त है।

खाता खुलवाने की पात्रता

डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना में, 10 साल से कम उम्र की बालिका के नाम पर उसके अभिभावक की तरफ से खाता खुलवाया जा सकता है। भारत में डाकघर या किसी भी बैंक में बालिकाओं के नाम पर केवल एक खाता खोला जा सकता है।

Related Articles

Back to top button