ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मनोरंजन

शादी के 5 दिन बाद विक्की-कटरीना ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, लोग बोले – ‘शादी करने का मन हो रहा है अब तो’

नई दिल्ली। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बीते दिनों शादी कर ली है। इनकी शादी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। इन दोनों ने अपनी शादी का पूरा आयोजन राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा में हुआ था। शादी के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल फैंस के लिए अपनी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब कटरीना कैफ ने अपनी शादी के फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर किया है।

अपनी शादी के बाद कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपने फैंस के लिए शादी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अब अपनी शादी के फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ रोमांटिक पोज देती हुई दिखाई दे रहे हैं। इस फोटोशूट में कटरीना कैफ लाइट पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं।

जबकि विक्की कौशल ने क्रीम कलर की शेरवानी कैरी की हुई है। तस्वीर में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने गुलदस्ता भी लिया हुआ है। इन तस्वीरों में स्टार कपल रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार करने, सम्मान करने और संजोने के लिए’। सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

jagran

jagran

इन दोनों कलाकारों के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। darh_bhandari14db नाम के यूजर ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, ‘मैम प्लीज ऐसे रोज रोज फोटो मत डालो, दिल से बुरा लगता है बहुत।’ akashallaround नाम के यूजर ने लिखा है, ‘मैं फिर से कहता हूं कि विक्की बहुत लक्की हैं।’

jagran

gullu18 नाम के यूजर ने लिखा है, ‘बस करो इतनी अच्छी अच्छी फोटो रोज दिखा रही हो, शादी करने का मन हो रहा है अब तो।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीरों पर कमेंट किए हैं। आपको बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने बीते 9 दिसंबर को एक-दूसरे से शादी कर ली है। इन दोनों की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा में हुईं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के लिए इस आलीशान फोर्ट को शानदार तरीके से सजाया गया था।

Related Articles

Back to top button