ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
मनोरंजन

उर्फी जावेद ने किया कुछ ऐसा ट्रोल्स बताने लगे प्रियंका चोपड़ा की कॉपी, बिग बॉस OTT कंटेस्टेंट ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। उर्फी जावेद अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट और अजब-गजब फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं और खूब ट्रोल भी होती हैं, मगर इस बार उर्फी ने पलटकर वार किया है और ट्रोलिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है। ट्रोल्स उर्फी के चोटी लुक को लेकर कमेंट कर रहे थे और उन्हें प्रियंका चोपड़ा की सस्ती कॉपी कह रहे थे। इस पर उर्फी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ जवाब दिया है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लुक शेयर किया, जिसमें वो एक लम्बी-सी चोटी बांधे हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर के साथ बताया कि उन्होंने मैट्रिक्स रिसरेक्शंस का प्रमोशन शुरू कर दिया है और प्रेस से मीटिंग के पहले दिन इस अंदाज में दिखायी दीं। प्रियंका इस तस्वीर के बाहर आने के बाद उर्फी जावेद भी मुंबई की सड़कों पर पैपराजी से घिरी दिखीं, जिसमें उन्होंने ऐसे की एक चोटी बांधी हुई थी। प्रियंका को चोटी में देख चुके सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि उर्फी ने अब प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करते हुए ब्रेड लुक अपनाया है

उर्फी न कुछ दिन पहले एक वीडियो ऐप पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पूर्व बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अंतरराष्ट्रीय सिंगर एक्टर रिहाना का मेट गाला लुक कॉपी करते हुए नजर आयी थीं। हालांकि, उर्फी ने रिहाना जैसा लुक अपनाने के लिए अपने बदन पर सिल्वर फॉइल लपेट ली थी। इस वीडियो के लिए उर्फी की खूब ट्रोलिंग हुई थी। इसीलिए, उर्फी को अब चोटी में देख यूजर्स को लगा कि उन्होंने अब प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया है। हालांकि, उर्फी इस बार चुप नहीं बैठीं और इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट के जरिए ट्रोल्स की क्लास लगाय

उर्फी ने चोटी में अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करके लिखा- यह फोटो 4 महीने पहले खींची गयी थी। मैं प्रियंका की कॉपी कैसे हो सकती हूं, जबकि मैं अपनी ही हेयरस्टाइल दोरहा रही हूं। फर्क इतना है कि मेरे बाल अब ज्यादा लम्बे हैं। बताइए कैसे? चोटी बांधना बहुत सामान्य बात है। अगर चोटी बांधकर रखना किसी को नकल करना है तो पूरी दुनिया गुनहगार है। उम्मीद है कि उर्फी के इस जवाब से उनके ट्रोल्स संतुष्ट होंगे।

Related Articles

Back to top button