ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

शादी के 5 दिन बाद ही अंकिता लोखंडे के साथ ये एक्टर कर रहा था रोमांस, अचानक पति विक्की जैन के आते ही…, Video वायरल

नई दिल्ली।  टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे ने हाल ही में 14 दिसंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई है। उनकी शादी में बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनोट से लेकर टीवी जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। अंकिता और विक्की की शादी और उनसे जुड़ी सभी रस्मों की कई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुईं हैं। इसी बीच अब शादी के 5 दिन बाद ही अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां देखें वीडियो…

अंकिता लोखंडे के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में करण, अंकिता का हाथ अपने हाथों में थामें उन्हें प्यार भरी नजरों से देखते नजर आ रहे हैं। अंकिता की आंखों में देख करणवीर रोमांटिक हुए जा रहे हैं। करणवीर को देखकर अंकिता शर्म से लाल होती नजर आ रही हैं। अंकिता और करण के रोमांस के बीच अचानक जैसे की उनके पति विक्की जैन की एंट्री होती है दोनों का रिएक्शन देखने लायक था।

बता दें के करणवीर बोहरा और अंकिता लोखंडे का ये एक फनी वीडियो है। इस वीडियो को खुद करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की आते ही करण के कंधे पर हाथ रखकर इशारे में पूछते हैं, ‘क्या चल रहा है, मेरी पत्नी का हाथ छोड़ो। वैसे ही करण, अंकिता के सामने हाथ जोड़ने लगते हैं। वहीं अंकिता भी हाथ जोड़ने लगती हैं। इसके बाद अंकिता, करण को बाय करती हुई विक्की जैन का हाथ थाम लेती हैं। इस दौरान अंकिता और विक्की नाइट सूट में नजर आते हैं। इस नाइट सूट पर मिस्ट और मिसेज जैन लिखा होतो है। वहीं वीडियो के बैक ग्राउंड में ट्रेंडिंग गाना ‘तेरी भाबी खड़ी हैं’ बज रहा होता है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button