ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

पीएम मोदी प्रयागराज पहुंचे, 16 लाख महिलाओं को देंगे 1,000 करोड़ रुपये की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगमनगरी प्रयागराज के दौरे पर हैं। मोदी आज यूपी की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इससे एसएचजी की 16 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.01 लाख लाभार्थियों के खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।

परेड मैदान में होगा कार्यक्रम

मोदी प्रयागराज के परेड मैदान में एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। दोपहर करीब 1 बजे मोदी लगभग दो लाख महिलाओं को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी भी इस कार्यक्रम के मंच से महिला लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। पीएमओ के अनुसार, यह कार्यक्रम पीएम मोदी के विजन के तौर पर जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

पीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए 20 हजार व्यापार सखियों के खातों में पहले महीने का 4000 रुपये मानदेय भी ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा मोदी ने एक लाख से ज्यादा कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

बीते महीने 6 बार यूपी दौरा कर चुके हैं मोदी

बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लिहाजा, भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी कोशिशें कर रही हैं। पीएम मोदी बीते महीने 6 बार यूपी का दौरा कर चुके हैं। मोदी ने गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, झांसी, ग्रेटर नोएडा और बलरामपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन किया था। इसके अलावा मोदी लखनऊ में पुलिस डीजीपी की कान्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button