ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

यूपी और उत्‍तराखंड के अधिकारी रोकेंगे अवैध शराब की तस्‍करी, सीमा पर बढ़ाई जाएगी न‍िगरानी

मुरादाबाद। चुनाव के दौरान शराब की तस्करी बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य की सीमा पर दोनों राज्यों के आबकारी अधिकारी मिलकर काम करेंगे। इसके लिए दोनों राज्यों के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने लाेक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में मंथन किया। उत्तराखंड से संयुक्त आबकारी आयुक्त केके कांडपाल मौजूद रहे तो उत्तर प्रदेश से संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन महेंद्र सिंह शामिल हुए।

तय किया गया रामपुर के बिलासपुर और रुद्रपुर के बीच दोनों राज्यों की सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि शराब की तस्करी, कच्ची शराब बनाने और बिक्री करने पर राेक लगाई जा सके। इसके लिए दोनों राज्यों में अवैध शराब के धंधे में संदिग्ध व्यक्तियों काे चिन्हित करने और उसकी सूचना का आपस में आदान-प्रदान किया जाएगा। सीमा पर सतर्क निगरानी कर संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्रों के दोनों राज्यों में संदिग्ध अड्डों पर भी संयुक्त दबिश दी जाएगी। दोनों राज्यों के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जाने वाले इस अभियान में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद वहां मौजूद जिला आबकारी अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि दोनों राज्यों के संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों का एक वाट्सएप ग्रुप बना गया है। इसके जरिए अवैध शराब की रोकथाम के लिए आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। इससे तस्‍करी पर लगाम लगाने में आसानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button