ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

बड़ा हादसा टला : श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाई गई 5 किलो आइईडी बरामद

श्रीनगर : सुरक्षाबलों की सतर्कता और मजबूत खुफिया तंत्र ने एक बार फिर कश्मीर घाटी में एक बहुत बड़े हादसे को टाल दिया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए श्रीनगर हाईवे पर वानपोर इलाके में आइईडी लगा रखी थी। इससे पहले कि आतंकवादी अपनी साजिश में कामयाब होते सुरक्षाबलों के खुफिया तंत्रों ने उन्हें इस साजिश से अवगत करा दिया और तलाशी अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाई गई 5 किलो की आइईडी बरामद कर ली गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के पुलवामा पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ आतंकवादी आइईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। बस फिर क्या था। सूचना मिलते ही पुलवामा पुलिस, सेना की 50 आरआर और बीएसएफ की 183 बटालियन का दल श्रीनगर वानपोरा इलाके में पहुंच गया और सड़क पर बिछाई गई आइईडी की तलाश मेंं जुट गया। सुरक्षाबलों ने देखा के मुख्य सड़क के बिलकुल नजदीक मिट्टी नरम है, जैसे उसे अभी-अभी खोदकर बंद किया हो। उपकरणों के जरिए जब जांच की गई तो इस बात की पुष्टि हो गई कि यहीं पर आइईडी बिछाई गई है।

सुरक्षाबलाें ने तुरंत हरकत में आते हुए श्रीनगर वानपोरा मार्ग पर वाहनोें की आवाजाही को रोक दिया और बम निष्क्रिय दस्ते को सूचित किया। कुछ ही समय बाद बम निष्क्रिय दस्ता वहां पहुंच गया और उन्होंने मिट्टी की खुदाई कर आइईडी को बाहर निकाला। आइईडी का वजन करीब पांच किलो था और इसे एक कंटेनर में रखा गया था। सुरक्षाबलों का कहना था कि यदि आतंकवादी अपनी योजना में कामयाब हो जाते और इस मार्ग से गुजरने वाली सुरक्षाबलों की कानवाई इसकी चपेट में आ जाती तो जानमाल का काफी नुकसान होता।

आइईडी को हटाया नहीं जा सकता था, इसीलिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर आइईडी को वहीं निष्क्रिय बना दिया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने पूछताछ के लिए आसपास के इलाकों के कुछ इलाकों को भी पकड़ा है। पुलिस ने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button