ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

ओमिक्रोन का बढ़ रहा खतरा, 10 राज्‍यों में टीमें भेजेगा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय; जानिए- किस राज्‍य में कितने केस आए हैं सामने

नई दिल्‍ली। ओमिक्रोन वैरिएंट भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10 चिन्हित राज्यों में बहु-अनुशासनिक केंद्रीय टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। ये वे राज्‍य हैं, जिनमें से ओमिक्रोन और कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ रही है या धीमी टीकाकरण गति देखने को मिल रही है। अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के इस सबसे तेज फैलने वाले वैरिएंट के देशभर में 415 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में ओमिक्रोन अब तक 17 राज्‍यों तक पहुंच गया है। महाराष्‍ट्र में 100 से ज्‍यादा मामले ओमिक्रोन के सामने आ चुके हैं। वहीं, दिल्‍ली में भी आंकड़ा 79 पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 115 लोग ओमिक्रोन को मात भी दे चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि अब तक किस राज्‍य में कितने ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं

महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के अब तक 108 मामले सामने आ चुके हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। ऐसे में राज्‍य सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बीएमसी ने खुले में नए साल के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इधर दिल्‍ली में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्‍या 79 पहुंच गई है। राजधानी में सार्वजनिक स्‍थलों के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 और राजस्‍थान में 22 मामले सामने आ चुके हैं।

इधर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भी पिछले कुछ दिनों से इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो 7 हजार 189 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान संक्रमण के कारण 387 लोग मारे गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने लोगों को सर्तक करते हुए महामारी के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से जल्‍द से जल्‍द कोरोना रोधी वैक्‍सीन लेने का आग्रह किया है। बता दें कि देशभर में अभी तक 141 करोड़ से ज्‍यादा कोरोना वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

उल्‍लेखनीय है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन भी ओमिक्रोन को बेहद खतरनाक घोषित कर चुका है। दुनियाभर में ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। अमेरिका और यूके में तो इन दिनों एक लाख से ज्‍यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि इनमें से 70 फीसद से ज्‍यादा ओमिक्रोन के मामले हैं। ऐसे में भारत के लिए भी ये खतरे की घंटी है। भारत कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बने मुश्किल हालातों को देख चुका है। ऐसे में लोगों से यही आग्रह किया जा रहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।

Related Articles

Back to top button