ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
देश

कन्नौज में पीयूष जैन के घर पर नोट की गिनती तीसरे दिन भी जारी, आरबीआइ व एसबीआइ की टीम पहुंची

कन्नौज। इत्र की नगरी कन्नौज के निवासी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर के आवास के बाद कन्नौज में भी नोटों की गड्डियां मिल रही है। बुधवार से जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम की जारी कार्रवाई अभी भी जारी है। सोमवार को कन्नौज में उनके घर पर नोट की गिनती जारी रहेगी। इसके लिए आरबीआइ के साथ स्टेट बैंक के अफसरों की भी टीम आ गई है, जबकि नोट गिनने की तीन बड़ी और दो छोटी मशीनों को बढ़ा दिया गया है

कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर नोट मिलना तीसरे दिन भी जारी है। आज भी तीन बड़ी और दो छोटी मशीनों को गिनती के काम में लगाया गया है। पहले भी मशीनें गिनती में लगी है। आज भारतीय रिजर्व बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक के कई अधिकारी भी कन्नौज में पीयूष जैन के घर पर हैं। इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कानपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार तड़के ही हिरासत में लेकर यहां सर्वोदय नगर स्थित जीएसटी कार्यालय में रखा गया था।

कन्नौज में कई व्यवसाय के कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक आवास से मिली नकदी की गिनती जारी है। सोमवार सुबह दस नोटों की गिनती के लिए चार मशीन और पहुंच गईं हैं। मशीनों को एसबीआइ के कर्मी लेकर पहुंचे। कारोबारी के यहां अब कुल सात मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही है। इसके अलावा यहां पर बरामद हुए केमिकल और चंदन आयल का भी सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए 500 खाली शीशी मंगाई गईं हैं।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कानपुर व कन्नौज के अलावा आधा दर्जन से अधिक संपत्तियां दूसरे राज्यों में हैं। यह संपत्तियां मुंबई से गुजरात तक में हैं। माना जा रहा है कि जीएसटी इंटेलिजेंस व आयकर अधिकारी इन संपत्तियों की भी जांच जल्द शुरू कर सकते हैं। पीयूष जैन के कानपुर में ही चार मकान है। कन्नौज में पैतृक संपत्ति है। पीयूष को करीब से जानने वालों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ही आगरा, प्रयागराज और गौतमबुद्ध नगर में पीयूष की संपत्तियां हैं। मुंबई और गुजरात में भी उन्होंने संपत्ति खरीदी है। संपत्तियां बहुत ही पॉश इलाके में हैं और इन सभी की कीमत करोड़ों में है। पीयूष ने अपनी दो नंबर की आय को संपत्तियां खरीदने में ही लगाया है।

Related Articles

Back to top button