ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

विधानसभा चुनाव 2022: पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक, चुनाव आयोग कर सकता है बड़ा एलान

नई दिल्ली। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग एक बैठक करने जा रहा है। आयोग की यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि देश में कोरोना के नए वायरस ओमिक्रोन के मामले हर दिन तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को होने वाली आयोग की बैठक में संभव है पांच राज्यों में चुनाव को लेकर कोई बड़ा एलान किया जा सकता है। राजनीतिक रैलियों को रोकने के बारे में भी इस मीटिंग में चर्चा हो सकती है।

बता दें कि गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग अगले महीने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। आयोग चुनाव प्रचार, मतदान के दिनों और मतगणना की तारीखों के लिए अपने कोविड-19 प्रोटोकॉल में सुधार को लेकर भूषण से सुझाव भी मांग सकता है।

बता दें कि पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनावी रैलियों पर बैन और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को टालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्वाचन आयोग से अपील की थी। हाईकोर्ट ने जिस तरह से केंद्रीय चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री से अपील की है तो निश्चित तौर पर उसके बाद से केंद्रीय चुनाव आयोग के ऊपर भी एक अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ गई है।

इसके साथ निर्वाचन आयोग की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई हैं। बता दें कि पिछले दिनों मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र के नेतृत्व में टीम पिछले दिनों पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के दौरे पर गई थी। इन राज्यों में आयोग की टीम ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं से भी चर्चा की । अब 29 दिसंबर को आयोग की टीम उत्तर प्रदेश के दौरे पर चुनाव तैयारियों का जायजा लेने जाएगी।

Related Articles

Back to top button