ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

देश में दो माडल काम कर रहे, एक सबका साथ दूसरा खुद के परिवार का विकास

मंडी। Narendra Modi Himachal Pradesh, काशी के बाद छोटी काशी में बाबा भूतनाथ, महामृत्‍युंजय जी का आशीर्वाद लेने का मौका मिला। प्रदेश के सभी देवी देवताओं को नमन किया। मंडयाली में भाषण शुरू किया। हिमाचल से भावनात्‍मक रिश्‍ता रहा है। पीएम मोदी ने मंडी की सेपु बड़ी, बदाणा को याद किया। पीएम ने कहा मंच से कहा जब भी मंडी आता हूं तो मंडयाली धाम का ख्‍याल आ ही जाता है। पीएम मोदी ने कहा देश में दो माडल काम कर रहे हैं। एक सबका साथ, दूसरा खुद के परिवार का विकास।कांग्रेस शासित राज्यों में परिवारों का विकास हो रहा है। पंडित वहां भी वैक्सीन का हाल जान लें। देश में दो विचार धारा चल रहीं, एक विलंब व दूसरी विकास की। विलंब विचारधारा वालों ने हिमाचल को लंबा इंतजार करवाया चाहे अटल टनल हो या रेणुका बांध। मनाली चंडीगढ़ फोरलेन के काम को तेजी दी। डबल इंजन की सरकार से बहनों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया। शौचालय व रसोई गैस व पानी की बेहतर सुविधा मिली

कोविड वैक्सीन देने में बाजी मारी, हिमाचल की सरकार स्वार्थ से नहीं सेवा की भावना से काम कर रही है। दूरदराज के क्षेत्रों में वैक्सीन पहुंचाई। सरकार बेटियों को बेटों के सामान अधिकार देने पर काम कर रही है। हमने तय किया है बेटियों की शादी की उम्र भी बेटों के समान होगी। शादी की उम्र बढ़ने से बेटियों को पढ़ने का मौका मिलेगा।

सोमवार से 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन, फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्‍टर डोज दी जाएगी। हिमाचल इसमें भी बाजी मारेगा।

रेणुका जी आस्था का केंद्र है। भगवान परशुराम व उनकी मां रेणुका जी ने आज देश के विकास में योगदान दिया। बिजली प्रोजेक्ट से लोगों की आकांक्षा पूरी होगी। रेणुका मां व परशुराम की धरती से देश के लिए आज नई धारा निकली है। लोगों का जीवन सरल बनाने के लिए बिजली की अहम भूमिका है। पढ़ाई, उद्योग व मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा पार्टी प्रभारी रहते हुए मेरे जीवन को हिमाचल ने दिशा देने का काम किया है। मोदी लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रभारी रहे हैं व इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों का रुख किया है

चार साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनकी टीम के नेतृत्व में नए आयाम छुए हैं। एम्स व मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी। सड़कों की हालत सुधारने के प्रयास किए हैं। पीएम मोदी ने कहा प्रदर्शनी से मन अभिभूत हुआ। पहाड़ों को प्लास्टिक से खतरा है। सरकार प्लास्टिक कचरे को सड़क निर्माण में प्रयोग हो रहा है। पर्यटक हिमाचल को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। प्रकृति से मिले वरदान को संरक्षित करना होगा।

हिमाचल की प्राकृतिक खेती का देश करे अनुसरण

टूरिज्‍म का फल हिमाचल से ज्यादा कहीं नहीं, प्राकृतिक खेती व मेगा फ़ूड पार्क को बढ़ावा देने का प्रयास। प्राकृतिक खेती का रास्ता चुनने के लिए हिमाचल के किसानों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा प्राकृतिक खेती के उत्पाद देख हैरान रह गया। देश के किसान अनुसरण करें।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। हिमाचल सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी पौने एक बजे मंच पर पहुंचे। मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर मात्र सात लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंच पर दोबारा पीएम मोदी का स्वागत किया। स्मृति चिन्ह के रूप में त्रिशूल भेंट किया। त्रिशूल में डमरू भी लगा है।

अनुराग बोले, मोदी हैं तो मुमकिन है

मंडी के पड्डल मैदान में जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा जिस काम को मोदी ने अपने हाथ में लिया वह नामुमकिन नहीं हो सकता, क्‍योंकि मोदी हैं तो मुमकिन हैं। अनुराग ने कहा कि उनसे विपक्ष ने पूछा कि मोदी से क्या मांगोंगे, मैंने कहा हमे मांगने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी की सरकार ने मेडिकल कालेज और एम्स दिए। मोदी ने हिमाचल आईएमएम, हाइड्रो कालेज, मेडिकल कालेज दिए। रेलवे को लेह तक ले जाने के लिए काम किया तो मोदी ने किया। अटल टनल भी मोदी सरकार ने बनाई।

पीएम मोदी सुबह कांगणीधार हेलीपैड पर सेना के हेलीकाप्‍टर से पहुंचे। पीएम मोदी का दोपहर डेढ़ बजे तक मंडी में रुकने का कार्यक्रम है। पीएम को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्‍साह है, धूप खिलने के साथ-साथ पंडाल पूरी तरह से भर गया। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, प्रदेश से लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार विदेश में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में नहीं आए।

28 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आगाज

पीएम मोदी 28 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भी आगाज किया। इस दौरान उन्‍होंने चार इन्‍वेस्‍टर्स के साथ संवाद भी किया। इसके अलावा सरकार की चार साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पीएम मोदी के स्‍वागत में दो सौ बजंतरियों ने एक साथ पारंपरकि वाद्य यंत्र से स्‍वागत धुन बजाई।

प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए 11,281 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की। प्रधानमंत्री जिला शिमला में पब्बर नदी पर 2081.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू जल विद्युत परियोजना को प्रदेशवासियों को समर्पित की। यह जल विद्युत परियोजना प्रतिवर्ष 386 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन करेगी, जिससे प्रदेश को 120 करोड़ रुपये वार्षिक आय होगी।

प्रधानमंत्री सिरमौर जिले की गिरी नदी पर लगभग 6700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली रेणुकाजी बांध परियोजना की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना के निर्माण से 40 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह में वार्षिक 200 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसका उपयोग प्रदेश द्वारा किया जाएगा। इस बांध की भंडारण क्षमता 498 मिलियन क्यूबिक मीटर होगी जिससे दिल्ली में पेयजल की 40 प्रतिशत आवश्यकता पूर्ण होगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की भी आधारशिला रखी। हमीरपुर तथा कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर बनने वाली इस परियोजना की कुल लागत 688 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी जल विद्युत परियोजना स्टेज-1 की भी आधारशिला रखी। यह परियोजना शिमला व कुल्लू जिले में स्थित है। इस परियोजना के माध्यम से ग्रिड स्थिरता के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति में भी सुधार होगा। धौलासिद्ध विद्युत परियोजना से वातावरण से प्रतिवर्ष 2.4 लाख टन कार्बनडाइआक्साइड और लूहरी जल विद्युत परियोजना से वातावरण से प्रतिवर्ष 6.1 लाख टन कार्बनडाइआक्साइड कम होगी।

Related Articles

Back to top button