ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

पीयूष जैन ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, कहा- टैक्स-जुर्माने के 52 करोड़ काटो और बाकी पैसे वापस करो

कानपुर: उत्तर प्रदेश के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के मामले में नया मोड़ सामने आया है। अब पीयूष जैन ने अपने जब्त खजाने को वापस पाने के लिए कोर्ट को दरवाजा खटखटाया है। और उसने कोर्ट से टैक्स और जुर्माने की 52 करोड़ रुपए काटकर कर बाकी के बचे पैसे वापस करने की मांग की है।

बता दें कि पछले एक हफ्ते से लगातार छापेमारी के दौरान पीयुष जैन के सभी घरों से अब तक 197 करोड़ कैश रुपए, 33 किलो सोना और 600 लीटर चंदन का तेल बरामद हुआ है। जिसको लेकर पीयूष जैन ने जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) से कहा है कि उसके परिसर से जब्त की गई बड़ी मात्रा में नकदी टैक्स और जुर्माना काटकर वापस कर दी जाए।
वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डीजीजीआई के विशेष लोक अभियोजक यानी वकील अमरीश टंडन ने बुधवार को अदालत को सूचित किया कि पीयूष जैन ने कबूल किया है कि उसने टैक्स की चोरी की है और उसके ऊपर टैक्स चोरी और पेनल्टी समेत 52 करोड़ रुपये का टैक्स बनता है। पीयूष जैन के वकील ने कोर्ट से कहा कि वह डीजीजीआई को निर्देश दें कि पीयूष जैन पर बकाया 52 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में काट लें और शेष राशि वापस कर दें।

फिलहाल पीयुष जैन को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button