ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
देश

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, रेड अलर्ट जारी

तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, बता दें कि वहां गुरुवार से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित है। राज्य में मूसलाधार बारिश से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के अनुसार, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलेपट्टू जैसे आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मौसम विभाग ने राज्य में आज भी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

दो दिन से लगातार बारिश ने तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दी है। बारिश के चलते चेन्नई मेट्रो रेल ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए अपनी सेवाएं एक घंटे के लिए बढ़ा दी थी और रात 12 बजे तक मेट्रो रेल ने सेवाएं दी थी।

इस पर मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राज्य में दो दिन लगातार बारिश होगी, हालांकि विभाग ने गुरुवार को तेज़ बारिश और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, एमआरसी नगर में सबसे ज्यादा 17.65 सेमी बारिश दर्ज की गई तो नुंगमबक्कम और मीनांबक्कम में क्रमश: 14.65 और 10 सेमी बारिश हुई है। आईएमडी ने पड़ोसी थिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों के में भी भारी बारिश को रिकॉर्ड किया है। विभाग के बताया है कि अगले तीन दिनों तक उत्तरी तटीय तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button