ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
देश

अमित शाह ने किए रामलला के दर्शन, कहा- ‘बन रहा राम मंदिर, किसी में दम है तो रोक लो’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामजन्म भूमि परिसर में पौधारोपण किया। जिसके बाद उन्होंने यहां हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए. साथ ही राम मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी भी ली।

इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस जगह पर सालों से संघर्ष हुआ है। हर बार निर्माण का काम शुरू हुआ और ध्वस्त हुआ है। कई लोगों ने राम मंदिर  के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 75 साल पहले सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का शिलान्यास किया था। 75 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यहां मंदिर का भूमि पूजन किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और सपा सरकार ने हमेशा राम मंदिर निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की है

इसके बाद वह बरेली में शाम चार बजे कुतुबखाना चौराहा से पटेल चौक तक रोड शो में शिरकत करेंगे। शाह बरेली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पहले शाम सात बजे उन्होंने पार्टी के नेताओं की एक बैठक बुलायी है। जिसमें वह आगामी चुनाव की रणनीति पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button