ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सावधान! इंदौर में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर, दुगनी रफ्तार से बढ़े मरीज, लगेंगी बड़ी पाबंदियां!

इंदौर: इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। मनीष सिंह का कहना है कि संक्रमण के आंकड़ों डराने वाले हैं। संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। रविवार को 110 पॉजिटिव केस आए इससे पहले शनिवार को 80 पॉजिटिव आए थे। इसका मतलब साफ है कि कोरोना के मरीज तीव्र गति से बढ़ रहे हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि इंदौर में केस बढ़ते है तो अस्पताल में बेड की मांग बढ़ जाती है। ऑमीक्रान के साथ डेल्टा वेरिएंट भी इंदौर में पाया जा रहा है। कहीं न कहीं लोगों को समझने की ज़रूरत है। बड़े अयोजन कोई भी ना कराए, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें

उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि दुगनी तिगनी स्पीड से केस बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में राज्य शासन और क्राइसिस कमेटी की मीटिंग के बाद प्रतिबंध लगाए जाएंगे। लिमिट फिक्स की जाएगी। शादियों में लिमिट फिक्स की जाएगी। साथ ही धरने-प्रदर्शन बड़े आयोजन पर रोक लगाई जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि हर व्यक्ति के ऊपर सख्ती नहीं की जा सकती है। लोगों को खुद समझना होगा। अभी फिर अपील की गई है जिसने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है सैकंड डोज ले लें। इंदौर में लगभग 2500 बेड के कोविड केयर सेंटर तैयार हो चुके है। राधास्वामी में 1 फेज में 650 बेड का कल से शुरू कर रहे हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल में 700 रुपये पर बेड के चार्जिज तय किये गए हैं।

Related Articles

Back to top button