ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
देश

रायपुर सेशन कोर्ट में भोजन अवकाश के बाद कालीचरण की याचिका पर सुनवाई शुरू

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों हुए धर्म संसद कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपित कालीचरण की जमानत अर्जी पर सोमवार को रायपुर सेशन कोर्ट में सुनवाई दोपहर भोजन अवकाश के बाद शुरू हुई। कालीचरण की जमानत याचिका पर सीजेएम विक्रम चंद्रा की कोर्ट में लगी है। सुनवाई से पहले ही कोर्ट परिसर में बड़ी संख्‍या में कालीचरण के समर्थक पहुंच गए थे। खबर लिखें जानें तक कालीचरण के वकील अपना पक्ष रख रहे थे। वहीं बहस जारी थी।

बता दें कि शुक्रवार को कोर्ट ने कालीचरण को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया था। रविवार को महाराष्ट्र ठाणे खडक पुलिस ने रविवार को प्रोडक्शन वारंट के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि शर्मा की अदालत में अर्जित लगाई थी। रेगुलर कोर्ट में महाराष्ट्र पुलिस दोबारा अर्जी लगाएगी।

मालूम हाे कि रावणभाठा मैदान में धर्म संसद के दौरान कालीचरण के विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता ने टिकरापारा थाने में एफआइआर दर्ज करवाई थी। इसी मामले में महाराष्ट्र के अकोला में एफआइआर दर्ज करवाई गई थी। केस टिकरापारा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button