ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे शख्स को पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिना टिकट ट्रेन में सफर करने पर प्रतिनियुक्ति (deputation) पर तैनात केरल पुलिस के कर्मी ने एक यात्री की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस कर्मी बिना टिकट के यात्रा कर रहे शख्स को बार-बार लात से मार रहा। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य पुलिस की काफी आलोचना हो रही है।

ट्रेन में ही सवार एक यात्री द्वारा बनाए गए करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे के पास नीचे बैठे एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी बार-बार लात मारता दिख रहा है। पुलिसकर्मी कन्नूर से ट्रेन में सवार हुए और यात्रियों की टिकट चैक कर रहा था तभी उसे शक हुआ कि नीचे बैठ शख्स के पास टिकट नहीं है। वहीं पुलिस का दावा है कि शख्स शराब के नशे में था, उसे वड़ाकरा में ट्रेन से उतार दिया गया।

वायरल वीडियो पर कन्नूर के पुलिस अधीक्षक पी. एलनगोवन ने सोमवार को मीडिया को बताया कि विशेष शाखा के एएसपी से इस मामले पर एक रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल उक्त पुलिसकर्मी केरल रेलवे पुलिस में प्रतिनियुक्ति पर है। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस भी घटना को लेकर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button