ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

कोरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 35 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित

बैकुंठपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में कलेक्टर श्याम धावड़े ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को मेडिसिन किट के साथ होम आइसोलेशन पर भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रीजनल हास्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तैयारियां सुनिश्चित करने कहा गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवर को की गई 247 बच्चों की जांच में 35 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं

स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्याम धावड़े ने सीईओ जिला पंचायत एवं सीएमएचओ को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत ने स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

संक्रमण की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज सभी 247 बच्चों की जांच की गई। जांच में 35 बच्चे संक्रमित पाए गए। सभी बच्चों को मेडिसिन किट के साथ 14 दिनों के होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही स्कूल को सील किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की सक्रियता से रीजनल हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गयी हैं। सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने सीएमएचओ के साथ रीजनल हॉस्पिटल पहुंचकर सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गोदरीपारा में बनाये गए कन्टेनमेंट ज़ोन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी सुविधाएं दुरुस्त करने और चिकित्सकों को ऑन कॉल उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button