ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
मध्यप्रदेश

बेटे को जबरन साथ ले जाना चाहता था, पत्नी ने रोका तो पेट में चाकू घोंपा

भोपाल। पति द्वारा शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से परेशान होकर एक महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ मायके में आकर रहने लगी थी। मंगलवार दोपहर को ससुराल पहुंचा पति जबरन बेटे को अपने साथ ले जाने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इस हमले में पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार सना पत्नी फैजान खान (25) का मायका नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर में है। उसकी शादी छह साल पहले ऐशबाग स्थित सोनिया गांधी कालोनी निवासी फैजान के साथ हुई थी। उनका एक पांच वर्ष का बेटा जैद भी है। शराब पीने का आदी फैजान शादी के कुछ दिनों बाद से ही पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। पिछले कुछ समय से फैजान ने आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी थी। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर सना अपने बेटे को साथ लेकर मायके में रहने लगी थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे फैजान अपनी ससुराल शारदा नगर पहुंचा। वह बेटे को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो फैजान ने चाकू निकालकर पत्नी के पेट में घोंप दिया। फैजान ने चाकू से दूसरा वार भी किया, जो सना के हाथ में लगा। सनी की चीख सुनकर उसके भाई और भाभी दौड़े। उन्हें देखकर फैजान मौके से भाग निकला था। सना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button