ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

PM की जीवन रक्षा के लिए CM शिवराज ने किया महामृत्युंजय जाप, बोले- कल भगवान ने ही बचाया

भोपाल: पंजाब में फिरोजपुर रैली में बुधवार को पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर देशभर में राजनीति गर्माई हुई है। कांग्रेस जहां इन आरोपों को नकार रही है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी की दीर्घायु और रक्षा के लिए भोपाल के गुफा मंदिर में महामृत्युंजय का जाप कर रहे हैं। सीएम शिवराज का आरोप है कि पंजाब सरकार और कांग्रेस ने ने पीएम मोदी के लिए साजिश रची थी। लेकिन भगवान का शुक्र हैं कि पीएम मोदी सुरक्षित हैं। पीएम मोदी के जीवन को खतरा है इसीलिए उनके लिए सीएम शिवराज आज दोपहर एक बजे गुफा मंदिर पहुंचे और महामृत्युंजय जाप शुरु किया।

इससे पहले बुधवार को घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम शिवराज ने कहा था कि देश की करोड़ों करोड़ जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है। वरना कांग्रेस, कांग्रेस सरकार और गांधी परिवार ने तो कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया, वो इस देश में पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जवाबदारी राज्य सरकार की थी। ये प्रधानमंत्री की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है, ये तो राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। क्या कांग्रेस,कांग्रेस की सरकार, गांधी परिवार नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा से खेल जाए। यह आपराधिक षड्यंत्र है और देश की जनता इसके लिये कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

सीएम शिवराज सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए जाप किया, इसके साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी जाप हो रहा है।

वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना दरअसल कांग्रेस का आपराधिक षड़यंत्र है। जिस जगह प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया, वो जगह से पाकिस्तान की सीमा केवल 30 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस ने साजिश रचकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में योजनाबद्ध तरीके से बाधा पहुंचाई।

इस षड़यंत्र के लिए कांग्रेस पार्टी और उसकी पंजाब सरकार की सारा देश निंदा कर रहा है। पीएम मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब सरकार ने समझौता किया। नैतिकता के आधार पर सीएम चन्नी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button