ब्रेकिंग
Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ...
व्यापार

Bank Locker New Rules:RBI ने बदले बैंक लॉकर के नियम, अब इन हालात में आपको होगा फायदा

Bank Locker New Rules : आरबीआई ने लॉकर लेने वाले ग्राहकों की श‍िकायतों के बाद बैंक लॉकर के न‍ियमों में बड़े बदलाव क‍िए हैं. इन न‍ियमों को र‍िजर्व बैंक की तरफ से 1 जनवरी 2022 को लागू कर द‍िया गया है.

Bank Locker New Rules : र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की तरफ से बैंक ग्राहकों को ध्‍यान में रखते हुए नए-नए न‍ियम बनाए जा रहे हैं. हाल ही में केंद्रीय बैंक की तरफ से लोन देने के न‍ियमों में बदलाव के बाद अब आरबीआई ने बैंक लॉकर के न‍ियमों में बदलाव क‍िया है. अगर आपने क‍िसी भी बैंक में लॉकर खुलवा रखा है या खुलवाने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है.

1 जनवरी 2022 से लागू हुए न‍ियम

र‍िजर्व बैंक ने एक नोटिफ‍िकेशन जारी कर नए बैंक लॉकर न‍ियम 1 जनवरी 2022 से लागू करने की बात कही है. बैंक में लॉकर लेने वाले ग्राहकों की श‍िकायत पर आरबीआई ने इन न‍ियमों को जारी क‍िया है. नए न‍ियम लागू होने का सीधा फायदा बैंक ग्राहकों को म‍िलेगा.

100 गुना देना होगा मुआवजा

अक्‍सर बैंक लॉकर्स में चोरी होने की श‍िकायतें आती रहती थीं. लेक‍िन अब बैंक लॉकर से कुछ भी चोरी होने पर संबंध‍ित बैंक की तरफ से ग्राहक को लॉकर क‍िराये का 100 गुना मुआवजा द‍िया जाएगा. अभी तक चोरी की वारदात पर बैंक पल्‍ला झाड़ लेते थे और कह देते थे क‍ि इसमें उनकी ज‍िम्‍मेदारी नहीं है.

ड‍िस्‍पले से म‍िलेगी खाली लॉकर की सूचना

आरबीआई ने अपने आदेश में यह भी कहा क‍ि बैंकों को खाली लॉकर की ल‍िस्‍ट, लॉकर के ल‍िए वेट‍िंग ल‍िस्‍ट नंबर ड‍िस्‍पले पर लगाना होगा. इससे लॉकर स‍िस्‍टम में ज्‍यादा पारदर्श‍िता आने की उम्‍मीद है. आरबीआई का मानना है क‍ि बैंक ग्राहक को अंधेरे में नहीं रख सकते. सही जानकारी प्राप्‍त करना उनका हक है.

ई-मेल और एसएमएस से म‍िलेगा अलर्ट

अब जब भी आप अपना लॉकर एक्‍सेस करेंगे तो इसका अलर्ट बैंक के माध्‍यम से आपको ई-मेल और एसएमएस के जर‍िये द‍िया जाएगा. आरबीआई की तरफ से यह न‍ियम क‍िसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के ल‍िए बनाया गया है.

बैंक ले सकता है अध‍िकतम तीन साल का क‍िराया

नए न‍ियमों के तहत बैंकों को लॉकर का अध‍िकतम तीन साल का क‍िराया लेने का हक है. अगर आपके लॉकर का किराया 2000 रुपये है तो बैंक अन्‍य मेंटीनेंस चार्ज छोड़कर आपसे 6000 रुपये से ज्‍यादा शुल्‍क बैंक नहीं ले सकता.

सीसीटीवी फुटेज जरूरी

लॉकर रूम में आने-जाने वालों की अब सीसीटीवी से न‍िगरानी करना जरूरी है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज का 180 द‍िन तक का डेटा स्‍टोर करके रखना होगा. चोरी या सुरक्षा में क‍िसी भी प्रकार की खामी होने पर अब पुल‍िस सीसीटीवी फुटेज के जर‍िये जांच कर सकेगी.

Related Articles

Back to top button